संपूर्णा नगर कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शोक सभा का किया आयोजन। 


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

संपूर्णा नगर कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शोक सभा का किया आयोजन।

 

क्राइम ब्यूरो बेनकाब भ्रष्टाचार!

 

लखीमपुर खीरी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का 27 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, उनके निधन के कारण देश भर में सात आदिवासीय शोक सभाएं आयोजित की जा रही है, मनमोहन सिंह एक महान राजनेता और अर्थशास्त्री थे जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। संपूर्णा नगर कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा में उनके जीवन कार्यों और योगदान को 28 दिसंबर दिन शनिवार को याद किया गया।

बताते चलें कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार मनमोहन सिंह के निधन पर संपूर्णा नगर कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की एवं चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष पलिया दिनेश शर्मा, बिकाऊ प्रसाद विश्वकर्मा, अशोक कुमार, जय राम कुमार, भरत श्रीवास्तव, श्री नारायण दास जी, मोहम्मद इश्तियाक अहमद खान, राम बृक्ष, दर्शन प्रसाद लाल, अरविंद, डॉक्टर संजय, मीरा देवी, श्री राम जीत, बहादुर सिंह, ओमप्रकाश मद्धेशिया, कमलेश, कुलविंदर सिंह, निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, मनोज मौर्या, छट्टठू , अभय कुमार, रामस्वरूप, हरिश्चंद्र, मिथिलेश गुप्ता, सहित वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *