*रामनगर मंडल अध्यक्ष नवकार्यालय का हुआ उद्घाटन, प्रतिदिन एक घण्टा जन सुनवाई करेंगे नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष**ब्यूरो- संतोष कुमार मित्रा* *बेनकाब भ्रस्टाचार*


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

*रामनगर मंडल अध्यक्ष नवकार्यालय का हुआ उद्घाटन, प्रतिदिन एक घण्टा जन सुनवाई करेंगे नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष*

 

*सबका साथ – सबका विकास- सबका विश्वास के नारे को साकार करने को दृढ़ संकल्पित मंडल अध्यक्ष- विजय सिंह*

 

*ब्यूरो- संतोष कुमार मित्रा*

  1. *बेनकाब भ्रस्टाचार*

 

जिला- पीलीभीत के विधानसभा पूरनपुर मे प्रदेश कार्यकारिणी ने बड़ा फैसला लेते हुए रामनगर मंडल अध्यक्ष के रूप में युवा, कर्मठ, साफ स्वच्छ छवि के मा. विजय सिंह पर भरोसा जताते हुए मंडल अध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया।

ग्राम- रामनगर में रविवार को मंडल अध्यक्ष नवकार्यालय का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया और शासन के मंशानुरूप् प्रतिदिन एक घण्टा जनसुनवाई हेतु मंडल अध्यक्ष अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

 

बताते चलें की पूरनपुर विधानसभा के रामनगर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा बीते दिनों की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष विजय सिंह को कमान सौंपी गयी जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश खरोश तो था ही अन्य लोगों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला तो वहीँ रविवार को रामनगर में मंडल अध्यक्ष नवकार्यालय के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, सत्यप्रकाश सिंह (प्रधानपति रामनगर) सुरेश शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष) पदम सिंह, रोहित मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय उद्घाटन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने अपने मंडल अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया।

मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि जो कार्य मुझे प्रदेश नेतृत्व ने सौंपा है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊँगा और पी एम मोदी के नारे सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास को साकार करते हुए दबे ,कुचले, पिछड़े ,वंचित आदि सभी लोगों की आवाज़ सरकार तक पहुंचाने का कार्य करूँगा जिससे सामाजिक उत्थान की गति में तेजी लाई जा सके। द्वेष की भावना से किसी प्रकार की राजनीति को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा यदि कोई फिर भी बाज नहीं आता है तो उसकी सूचना प्रदेश कार्यकारिणी को देते विधिक कार्यवाई अमल में लाई जायेगी और कुछ वर्षो में जो नई कीदवंतियों ने जन्म लिया है जनहित में उन कीदवंतियोँ को तोड़ने का कार्य किया जायेगा।

सुरेश शर्मा ( पूर्व मंडल अध्यक्ष) ने बताया कि डबल इंजन की सरकार में जनता का

जितना विकास हो सके वो करना है फालतू के दुष्प्रचार से बचना है।

राजू जायसवाल (वरिष्ठ कार्यकर्ता) ने कहा कि आज तक रामनगर मंडल में मंडल अध्यक्ष कार्यालय तक नहीं था आज हुए कार्यालय उद्घाटन से बहुत खुशी मिली है।

सत्यप्रकाश सिंह (प्रधानपति) ने बताया कि पूर्व में क्या हुआ उस पर नहीं जाना है मानवतावादी सोच के तहत लोगों के बीच रहकर कार्य करेंगे जिससे जनता को स्वयं लगे कि वास्तव में उनका विकास हुआ है।

प्रीतपाल सिंह उर्फ बबल भाई (सामाजिक कार्यकर्ता) ने बताया कि जनहित के मुद्दे को मानवतावादी सोच से जब जब किसी सरकार ने किनारा किया तो जनता ने अपना फैसला भी सुनाया है इसलिए सरकारें कम दोषी होती है कुछ भाईयो की वजह से इस तरह की परिस्थिति होती हैं जो नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार (प्रधानसंघ अध्यक्ष), मनोज सिंह (ग्राम प्रधान शास्त्रीनगर) ,शमशेर आलम (ग्राम प्रधान भरतपुर) , राम कृपाल (ग्राम प्रधान शांतिनगर), एड.मुकेश कुमार (ग्राम प्रधान गाँधीनगर), आदर्श सिंह परिहार, डीके गुप्ता, मक्खन सिंह, भूपेंद् सिंह, पूनम मौर्य (महिला मोर्चा अध्यक्ष), सावित्री देवी व तमाम महिलाओं सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *