*भाजपा का ट्रांस शारदा क्षेत्र हजारा में होली मिलन का समारोह का जगह-जगह हुआ आयोजन लोगों ने गले मिलकर मनाई होली का उत्सव*ब्यूरो.. संतोष कुमार मित्रा  बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

*भाजपा का ट्रांस शारदा क्षेत्र हजारा में होली मिलन का समारोह का जगह-जगह हुआ आयोजन लोगों ने गले मिलकर मनाई होली का उत्सव*

 

ग्राम रामनगर में अपूर्व सिंह ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नवीन सीमेंट रोड का किया उद्घाटन और कहा सरकार गड्ढा मुक्त योजना के तहत सभी कच्ची पक्की सड़कों का निर्माण करके रहेगी सरकार

 

ब्यूरो.. संतोष कुमार मित्रा

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज

 

जनपद पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि अपूर्व सिंह के होली मिलन समारोह में सम्मिलित लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया

 

बताते चले पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि अपूर्व सिंह के आने से लोगों में उत्साह देखने को मिला है लोगों ने रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी तो वही सिद्ध नगर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि अपूर्व सिंह के वजन के बराबर मिठाई का वितरण किया जिससे लोगों में एक कौतूहल का विषय बना रहा होली मिलन समारोह सिद्ध नगर ,शास्त्री नगर, रामनगर, अशोकनगर ,कबीरगंज, गौतम नगर ,कुटिया कुटिया ,नहरोसा आदि गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह को सफल बनाया

इस दौरान रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ,जितेंद्र सिंह, नरेश( ग्राम प्रधान), आदर्श परिहार, मनोज सिंह( ग्राम प्रधान), एडवोकेट मुकेश कुमार (ग्राम प्रधान),राम कृपाल (ग्राम प्रधान) रोहित मिश्रा,( मंडल महामंत्री) ,रुद्र प्रताप सिंह , मिलार सिंह ,विचित्र सिंह( बीडीसी), अमित शाह, जोखन प्रसाद ,सत्य प्रकाश सिंह (प्रधान प्रतिनिधि ),राजीव जायसवाल ,(पूर्व मंडल अध्यक्ष) सुरेश शर्मा ,रामप्रवेश कनौजिया (पूर्व सैनिक), रोशन लाल सहित सैकड़ो लोग होली मिलन समारोह के प्रत्यक्षदर्शी रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *