कृष्णा नगर में अवैध मस्जिद निर्माण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर।
क्राइम ब्यूरो अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार!
लखीमपुर खीरी। जनपद के नेपाल सीमा से लगे संपूर्णा नगर क्षेत्र के गांव कृष्णा नगर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद पर तहसील प्रशासन और पुलिस ने बुलडोजर चलाकर रविवार को ध्वस्त किया।
सूत्रों के अनुसार वर्ष 2023 में एक स्थानीय कमेटी द्वारा सरकारी भूमि पर मस्जिद निर्माण की शुरुआत की गई थी। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर तहसील प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था, बावजूद इसके पुन: ईंटें लगाकर मस्जिद निर्माण का प्रयास किया गया एडीएम के नेतृत्व में रविवार शाम पलिया तहसील की टीम एसडीएम, सीओ, तहसीलदार एवं स्थानीय थाना पुलिस बल संपूर्णा नगर मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल बुलडोजर मंगवाकर निर्माणाधीन मस्जिद को ध्वस्त करके कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम पलिया रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध मस्जिद निर्माण कराया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण एवं कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही प्रशासन ने ग्राम प्रधान को सख्त हिदायत दी कि, सरकारी भूमि पर पुनः अवैध निर्माण न करें अन्यथा की स्थिति में प्रशासन द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।