aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

पत्रकार सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर संगठन ने किया पौधरोपण।

 

 

क्राइम ब्यूरो अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार!

 

 

लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संपूर्णानगर हज़ारा पत्रकार संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार गोयल एवं महामंत्री अरुण सूरी उर्फ बंटी ने थाना और अस्पतालों में पौधरोपण किया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में सकारात्मक संदेश देता है। पौधरोपण जैसे आयोजनों से न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।थाना, अस्पतालों एवं अन्य स्थानों पर पौधरोपण करके

पर्यावरण संरक्षण जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक देशवासी को तत्पर रहना चाहिए। जिससे वातावरण में नमी और आद्रता बनी रहे।संपूर्णानगर हज़ारा पत्रकार संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार गोयल एवं महामंत्री अरुण सॉरी उर्फ बंटी ने बताया कि, पौधे वायु प्रदूषण को कम करते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं।

ऐसे आयोजनों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ऐसे आयोजनों से अन्य लोगों और संगठनों को भी किसी समय किसी भी मौसम में पौधरोपण करके ऑक्सीजन को शुद्ध करने की प्रेरणा मिलती है।

पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों द्वारा यह कदम उठाए जा सकते हैं। संगठन अध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि जामुन का पेड़ कई बीमारियों में काम आता है इसका बीज शुगर और डायबिटीज के लिए फायदेमंद है, शुगर एवं डायबिटीज के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों एवं थाना परिसर में खास करके जामुन का पौधरोपण किया गया। इस दौरान संपूर्णा नगर हजारा पत्रकार संगठन अध्यक्ष गोविंद कुमार गोयल, महामंत्री अरुण सूरी, रणजीत सिंह भिंडर,संतोष कुमार मित्रा, गौरव भारती, बृजनाथ प्रसाद, अजय शर्मा, गुरु सेठ पाल सिंह, रामकुमार, गणेश सिंह, अमरनाथ, रवि गुप्ता, अरविंद सहित हजारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ, हजारा पुलिस स्टाफ एवं थाना संपूर्णा नगर पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *