रेलवे लाइन के नीचे से क्रास बाढ़ के पानी को लेकर लोगों ने किया हाइवे जाम प्रशासन ने आवागमन कराया चालू।{लखीमपुर खीरी। पलिया}


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

रेलवे लाइन के नीचे से क्रास बाढ़ के पानी को लेकर लोगों ने किया हाइवे जाम प्रशासन ने आवागमन कराया चालू।

 

क्राइम ब्यूरो अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार!

 

लखीमपुर खीरी। पलिया में रेल लाइन से रिसाव शुरू होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पलिया-भीरा नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। यह घटना शारदा नदी की बाढ़ के कारण हुई है, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बाढ़ का पानी एनएच 731 पर पहुंच गया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर यातायात बाधित कर दिया

बताते चलें कि,लखीमपुर खीरी के पलिया अतरिया में बाढ़ का पानी रेलवे लाइन के नीचे से निकलने के कारण आकर्षित ग्रामीणों ने हाइवे बंद कर दिया।। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखों लोगों की जिंदगियां खतरे में हैं। पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी आने से आवागमन बाधित हो गया है।

 

बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

 

लोगों ने अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखों लोगों की जिंदगियां खतरे में हैं।

भीरा-पलिया रेलवे ट्रैक को जलभराव व पानी के रिसाव से संभावित क्षति से बचाने के लिए रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक अनुरक्षण एवं सुरक्षा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह समस्त कार्य रेलवे विभाग के अधीन है, न कि बाढ़ खंड के।

 

वहीं, मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम पलिया एवं सीओ पलिया मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

पूर्व में उत्पन्न जाम को प्रशासन ने समाप्त करा दिया है। वर्तमान में पलिया-भीरा सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *