अर्चना देवी को बनाया गया महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष
संजीव झांजी- बेनकाब भ्रष्टाचार!
संपूर्णा नगर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रिव्यू श्रीवास्तव की संस्तुति पर अर्चना देवी पत्नी संजय कुमार मौर्या विधानसभा पलिया के संपूर्णा नगर महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गई। बताते चलें कि, अमरिक सिंह के आवास पर महिला सभा की बैठक कर 5/10/2024 को समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रख्यात खरें व जिला महासचिव आरती सिंह, जनवार, विधानसभा महासचिव जगरानी, अध्यक्ष अनु चौधरी व समाजवादी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष हरविंदर सिंह बिन्नी, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, विनीता सिंह ने अर्चना मौर्या को कस्बा संपूर्णा नगर का समाजवादी महिला “प्रकोष्ठ अध्यक्ष” पद का मनोनयन पत्र कमलेश यादव के प्रतिष्ठान पर दिया गया। नवनिर्मित नगर अध्यक्ष अर्चना देवी नें विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेगी।