सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि, नम आंखों से नेताजी को किया याद।
संजीव झांजी- बेनकाब भ्रष्टाचार!
संपूर्णा नगर खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र के कस्बा संपूर्ण नगर में गुरुवार को पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि, समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को नेताजी की दूसरी पुण्यतिथि पर नम आंखों से तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। धरतीपुत्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी के चले जाने से जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति कर पाना नामुमकिन है, सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि नेता जी के सपनों को पूरा करने की पूरी जिम्मेदारी अब सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की है उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अखिलेश यादव दिन-रात मेहनत कर रहे हैं जो अति सराहनीय है। इस दौरान अनीता यादव, नरेश यादव फुरकान अंसारी, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव अकील खान, नरेश मेहता, तनवीर अहमद खान, इश्तियाक खान, कमलेश यादव, गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, श्रीराम राना, लल्लन प्रसाद गौंड़, हिफाजत अली, रामनिवास मित्तल, अनवर खान, ऋषि मेहता, आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे