बेनकाब भ्रष्टाचार
संत कबीर नगर 05 सितंबर 2024 जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर कुल 48 शिक्षकों एवं एक खण्ड शिक्षा अधिकारी का सम्मान समारोह कलक्ट्रेट सभागार जनपद संत कबीर नगर में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्राचार्य डायट संत कबीर नगर धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं अमित कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संत कबीर नगर उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी सम्मानित शिक्षकों के कार्य को नोबल प्रोफेशन की संज्ञा दी तथा उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग स्कूलों का कायाकल्प कर सकते है, लेकिन कायाकल्प का कार्य शिक्षक ही कर सकते हैं। जो स्कूलो की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हैं।चयनित शिक्षकों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि स्कूलोऊ में छात्रों का नामांकन, ठहराव और अधिगम बढा़ने हेतु कई प्रकार के अनोखे प्रयोग किये है, इसमें गांव और समाज के लोगो के विचारों और व्यवहार में परिवर्तन आया है। इस आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शिक्षकों से और अधिक मेहनत करने समाज से जुडे रहने और बच्चों से आत्मिक सम्बन्ध विकसित करने का आवाह्न भी किया।
प्राचार्य धीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हम सबके जीवन में शिक्षकों का अहम रोल है। ये समाज की सोच और प्रगति को आगे बढा़ते हैं। इस
कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र प्रसाद खण्ड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र त्रिपाठी, जनार्दन यादव, अनीता त्रिपाठी, निधि श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह, ज्ञानचन्द्र मिश्रा, जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ, धीरेन्द्र चन्द्र, नवीन श्रीवास्तव, अभय प्रताप शाह, बजरंगी विश्वकर्मा, रंजीत वर्मा उपस्थित रहे।
सम्मानित शिक्षको में से अरविन्द कुमार, नाथनगर, इजहार अहमद बधौली, सुरेश कुमार मौर्य, खलीलाबाद, सरवरे आलम, मेंहदावल, तिलकराम बधौली, सचिन कुमार हैंसर बाजार, राम करन गौतम, पौली प्रतिभा सिंह वार्डेन खलीलाबाद, विवेक पन्डेय सांथा, चन्द्र रानी यादव सेमरियावां, मनोज सिंह, बेलहर कला आदि को जिलाधिकारी महोदय/ प्राचार्य ने मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी, पौली अर्जुन प्रसाद को मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मनित किया गया।