भाजपा के नए जिलाध्यक्ष संजय मिश्र का चौकिया मोड़ पर भव्य स्वागत। बिल्थरारोड में भाजपा के कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह 


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

बलिया: जनपद बलिया भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के रविवार को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बेल्थरारोड में तो जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के स्वागत में सड़कों पर वाहनों के चक्के तक थम गए। चौकियां मोड़ पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम एक घंटे तक लगा रहा। जिसे सामान्य करने में पुलिस प्रशासन की सांस फुलने लगी।

कार्यकर्ताओं ने जमकर फूलों की बारिश की। जिससे बलिया में भाजपा के पार्टी नेतृत्व के बदलाव से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। भव्य स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए 24 घंटे खड़ा रहने का भरोसा दिया और जनपद के हर कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसा बनकर कार्य करने के लिए जैसे ही कहा तो कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार तेज हो गया। उन्होंने यूपी के आगमी 2027 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर जनपद के सभी 7 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत तय करने का भी दम भरा। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने जय श्री राम का उदघोष भी किया। बेल्थरारोड के चौकियां मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अरुण तिवारी और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की और जिलाध्यक्ष संजय मिश्र को फूल मालाओं से लाद दिया। नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने बुके देकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा नेत्री रीना राव ने भी बुके देकर स्वागत किया। उनका काफिला बेल्थरारोड में करीब पौने चार बजे पहुंचा। सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया भी मौजूद रहें।

महज 20 मिनट के ही स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह बढ़ाया। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। भव्य स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद का हर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष है। किसी कार्यकर्ता के सम्मान के साथ वे खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। संचालन प्रमोद सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता आलोक गुप्ता, दीपक कन्नौजिया, दया मद्धेशिया,  दुर्गा प्रताप सिंह, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, राममनोहर गांधी, मुनेश वर्मा, बंटेश सिंह, कमलेश फौजी, अमन दुबे, सोनू गुप्ता, सज्जन आर्य, पंकज मोदी, विनोद जायसवाल, धर्मेंद्र सोनी, अमरनाथ सिंह समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *