डीएम की अध्यक्षता में तहसील खलीलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन… जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन… ब्यूरो अश्विनी कुमार पाण्डेय


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

संतकबीरनगर।
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुये नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलिभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 79 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 77 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को अधिकतम एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार नायक, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, तहसीलदार खलीलाबाद आनन्द कुमार ओझा, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरतापूर्वक सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा अरूण कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील के अन्य राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील मेंहदावल में कुल 51 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *