जौनपुर – राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी की प्रादेशिक सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।  BBN

 

जनपद में एक लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है – डॉ. अनुराग मिश्रा

जौनपुर।
उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर 4 नवंबर से आम आदमी पार्टी का प्रादेशिक सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ लखनऊ में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में सदस्यता अभियान की शुरुआत की , वहीं जौनपुर में पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। शहर के अंबेडकर तिराहा दीवानी कचहरी के पास जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा की अगुवाई में जौनपुर के सभी विधानसभा में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर डॉ० अनुराग मिश्र ने कहा कि जनपद में एक लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारे कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार के मॉडल को लेकर सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के वार्डों में तथा गांव-गांव जाएंगे और शहरी क्षेत्र के हर वार्ड व पंचायतों में हर गांव में आम आदमी पार्टी का संगठन खड़ा करेंगे आगामी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 83 जिला पंचायतों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जिला प्रभारी इंद्रेश चंद्रा ने कहा कि देश को वन नेशन – वन इलेक्शन नहीं, “वन नेशन – वन एजुकेशन की जरूरत है। केजरीवाल जी के नेतृत्व में पूरा देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है और जुड़ेगा। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने बताया कि आज 4 नवंबर से आम आदमी पार्टी का प्रादेशिक सदस्यता अभियान शहर में नगर अध्यक्ष विनोद यादव व जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी के नेतृत्व में ,मडियाहूं विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, अजय यादव, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण चौरसिया व त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में ,मुंगरा बादशाहपुर में जिला सचिव सुभाष मौर्य के नेतृत्व में, शाहगंज में जिला महासचिव विनोद प्रजापति व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद ग़ालिब शेख व अमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में, जफराबाद विधानसभा में संजय पाल व निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी के नेतृत्व में, मल्हनी विधानसभा में पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तेज बहादुर यादव व जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र के नेतृत्व में तथा बदलापुर विधानसभा में रामरूप मौर्य व अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल धर के नेतृत्व में, मछली शहर विधानसभा में जिला कार्यकारिणी सदस्य बी एल मौर्य व मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में चलाया गया।इस दौरान सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें प्रमुख रूप से गोकुल यादव, विनोद कुमार, गौरव सिंह, कौशल कुमार ,मोहम्मद ताबिश शाहबे आलम, त्रिभुवन राम सम्मिलित रहे। सदस्यता अभियान में संजय कनौजिया प्रदीप मिश्रा अनुराग मणि त्रिपाठी, तेज बहादुर यादव, अनिल धर,नारायण चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख, विवेक यादव विक्की , जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *