जौनपुर – थाना सिकरारा पुलिस टीम एंव एस0टी0एफ0 लखनऊ टीम द्वारा हत्या की साजिश करने के प्रयास को नाकाम करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


aaa_online_services_Agra_banner_ads2
aaa_online_services_Agra_banner_ads1
aaa_online_services_Agra_banner_ads4
aaa_online_services_Agra_banner_ads3

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज BBN

 

कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 08 जिन्दा कारतुस, 02 मो0सा0, 02 मोबाइल फोन मय सिम कार्ड व 2500 रुपया नकद बरामद

अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज

जौनपुर।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष, श्री आशुतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शातिर अपराधियों की निगरानी के क्रम में एस.टी.एफ. मुख्यालय लखनऊ पर शातिर अपराधियों की मुखबिर और तकनीकी विशेषताओं से निगरानी के क्रम में प्राप्त अभिसूचना से जानकारी प्राप्त हुई कि जनपद जौनपुर के थाना सिकरारा निवासी शातिर अपराधी सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय, सुशील सरोज व मुकेश कुमार उर्फ जय हिन्द व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ मिलकर सीमेन्ट व्यवसायी कमलेश पाठक पुत्र आनन्द पाठक निवासी सिकरारा जनपद जौनपुर की हत्या का षडयन्त्र रचा जा रहा है। इस काम के लिए पैसे की व शस्त्र की व्यवस्था सुनील उपाध्याय व बोबी उर्फ सैफ व उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर सीमेन्ट व्यवसायी कमलेश पाठक की हत्या की साजिश की जा रही है जिसके लिए उनके द्वारा दो शूटर को तैयार किया गया है। जिनका नाम सुशील सरोज पुत्र श्री श्याम बिहारी सरोज निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद- जौनपुर व जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद-जौनपुर है तथा दिनांक 23.10.2024 की शाम को हत्या की घटना कारित करने के लिए अपराधियों द्वारा गाडी व असलहे की व्यवस्था की जा चुकी है। इस सूचना पर एस.टी.एफ. मुख्यालय लखनऊ से उ0नि0 प्रताप नारायण सिंह ,उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराह के रवाना होकर जनपद थाना सिकरारा जौनपुर आकर दि0 23.10.2024 को मुखबिर और तकनीकी विशेषताओं से प्राप्त अभिसूचना को जमीनी श्रोतों से विकसित कर मुखबिर खास से मुलाकात कर जानकारी देकर पतारसी सुरागरसी हेतु मामूर किया गया । उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिकरारा पुलिस टीम एव एस0टी0एफ लखनऊ टीम के सहयोग से अवैध तमंचों के साथ अभियुक्तों को सुजानगंज रोड सिकरारा से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-266/24 धारा 3(5)/55/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण अभियुक्त गण-
1. सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय पुत्र श्री गंग देव उपाध्याय निवासी ताहिरपुर सिकरारा थाना सिकरारा जौनपुर।
2. सुशील सरोज पुत्र श्री श्याम बिहारी सरोज निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद- जौनपुर।
3. जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद-जौनपुर।
आपराधिक इतिहास–
1. सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय पुत्र श्री गंग देव उपाध्याय निवासी ताहिरपुर सिकरारा थाना सिकरारा जौनपुर
1. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 3(5)/55/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0थाना सिकरारा, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 0038/2012 धारा 110G सीआरपीसी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 0598/2014 धारा 302/394 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 0312/2004 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 601/2015 घारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986।
2.सुशील सरोज पुत्र श्री श्याम बिहारी सरोज, जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी गण ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद-जौनपुर
1. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 3(5)/55/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0थाना सिकरारा, जौनपुर।
बरामदगी विवरण-
1. दो मोबाइल फोन मय सिम कार्ड।
2. दो अवैध तमंचा।
3. आठ जिन्दा कारतूस।
4. दो मोटर साइकिल।
5. 2500 रूपये नगद।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य–
1. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता थाना सिकरारा जौनपुर ।
2. उ0नि0 प्रताप नरायण सिंह एसटीएफ लखनऊ।
3. उ0नि0 विनोद कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ।
4. हे0कां0 सरोज कुमार अवस्थी एसटीएफ लखनऊ।
5. हे0कां0 राकेश शर्मा एसटीएफ लखनऊ।
6. हे0कां0 मुकेश प्रजापति एसटीएफ लखनऊ।
7. कां0 जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
8. कां0 अंकित कुमार सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
9. कां0 विमलेश यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *