रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज BBN
जौनपुर।
डॉ. कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह थाना लाइनबाजार जौनपुर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक निखिलेश तिवारी मय हमराह हे0का0 अमित साहनी व का0 राहुल यादव के साथ चेकिंग के दौरान विशेषरपुर भण्डारी सम्पर्क मार्ग के पास स्थित नाला के पास से आज दिनांक- 19/01/2025 को समय करीब 12.35 बजे क्रमशः अभियुक्तगण 1. चांद बाबू पुत्र बुद्धू निवासी तारापुर कालोनी गली नं0 1 थाना कोतवाली जनपद जौनपुर व 2. बंगाली पुत्र रुस्तम निवासी सब्जी मण्डी के पास मछलीशहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-31/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-31/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. चांद बाबू पुत्र बुद्धू निवासी तारापुर कालोनी गली नं0 1 थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
2.बंगाली पुत्र रुस्तम निवासी सब्जी मण्डी के पास मछलीशहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
बरामदगी –
1.चांद बाबू उपरोक्त के कब्जे से- एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. बंगाली उपरोक्त के कब्जे से- एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त चांद बाबू –
1.मु0अ0स0- 533/19 धारा -60 आबकारी अधिनियम थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0- 48/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली,जनपद जौनपुर
3.मु0अ0स0- 418/18 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0- 358/18 धारा- 323/336/504/506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जौनपुर
5. मु0अ0सं0- 362/20 धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जौनपुर
6. मु0अ0सं0-31/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार,जौनपुर
आपराधिक इतिहास बंगाली-
1. मु0अ0सं0-32/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार,जौनपुर
गिरफ्तारी टीम —
1. उ0नि0 निखिलेश तिवारी, थाना लाइनबाजार, जौनपुर
2. उ0नि0 अमित साहनी, थाना लाइन बाजार,जौनपुर
3. का0 राहुल यादव, थाना लाइन बाजार जौनपुर